Top News

धमतरी मे दर्दनाक सड़क हादसे मे आर्मी जवान साहित तीन लोगों की मौत


धमतरी मे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।


 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम कुकरेल मेन रोड मे माकरदोना मोड़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना घटी, बाइक-ट्रक मे जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी,,जिन्हे अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि तीनो बाजार कुर्रिडीह निवासी है,जिसमे एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है जो कि छुट्टी पर घर आया था। घटना के बाद से आस पास क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है, पुलिस भी जांच कार्यवाही मे जुट गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post