Top News

पीलिया के खतरे से प्रशासन सकते में बनियापारा में अफसरों का फेरा लोगो ने कहा बीमारी के बाद जागने की आदत पुरानी ? पढ़िए जरूरी खबर


गोल्डी खान धमतरी/ शहर के बनियापारा समेत आसपास के हिस्सों में पीलिया के संकेत मिले बल्कि इलाके में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की तबियत भी खराब हुई हालांकि उनमें सभी लोगों में पीलिया के लक्षण मिले ऐसा नहीं कहा जा सकता मगर कुछ लोगो की तबियत जरूर खराब हुई थी जिसके बाद जब यह खबर मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची उसके बाद नेताओं और अफसरों का वार्ड में आना जाना शुरू हुआ और गंदे पानी के सोर्स को तलाशा गया कि आखिर गंदा पानी आ कहा से रहा है जिसकी वजह से लोगो की सेहत पर बुरा असर पड़ा है जिसके बाद उस सोर्स को भी ढूंढ लिया गया और उसे दुरुस्त किया गया विदित हो कि आज यानी मंगलवार को भी प्रशासन का अमला बनियापारा वार्ड में पहुंचकर फेरा लगाता रहा नेता अफसर लोगो से हालचाल पूछते रहे समस्या भी जानी इसी दौरान यह बात भी निकलकर सामने आई कि यह समस्या वार्ड में काफी समय से है ये अलग बात है कि लोगो को बीमारी के बहाने अब इसका पता चला लोगो ने बताया पूर्व से यहां के बहुत से लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत होती रही है जो कि अपना खुद ही इलाज कराकर ठीक भी हुए दरअसल अभी एक साथ इतने लोगों की तबियत बिगड़ी तब इसकी हकीकत सामने आई कि आखिर यहां गड़बड़ी क्या हुई है वैसे तो यह सिलसिला यहां जारी ही था बहरहाल प्रशासन लोगो की दहलीज तक पहुंचकर सब ठीकठाक करने के प्रयास में जुटा हुआ है और इससे लोगो को राहत भी है मगर इसके साथ लोगो में यह भी चर्चा है 

कि धमतरी में जब प्यास लगे तब कुआं खोदा जाए वाला हिसाब चल रहा है जब बीमार लोगों की संख्या बढ़ती गई तब प्रशासन ने भी सुध ली जबकि इसके पहले मामला यूं ही चल ही रहा था मतलब लोगो के बीमार होने के बाद प्रशासन जागा है जबकि शहर के वार्डो के पानी की समय समय पर नियमित जांच होती रहनी चाहिए़ बारिश में तो इसका खास ख्याल रखना चाहिए मगर यहां तो लोग इस तरह की शिकायत भी करते है तो कोई सुनने वाला नहीं रहता है वैसे शहर के और भी इलाको से गंदा पानी आने की शिकायत भी अक्सर ही आती रहती है

Post a Comment

Previous Post Next Post