गोल्डी खान धमतरी/ बनियापारा में पीलिया के संकेत मिलने के बाद जहां निगम में हलचल है वहीं बनियापारा में लोगो की तबियत भी खराब हुई है इस शिकायत का अभी पूरी तरह से समाधान नहीं हुआ है कि फिर एक गंदे पानी का दूसरा प्वाइंट मिल गया है बता दे कि यह दूसरा प्वाइंट गोलबाजार के पास उस्मानिया बाड़ा गली में मिला है जहां के निवासी बता रहे है कि उनके घरों में भी गंदा पानी आ रहा है और कुछ लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत भी है हालांकि मोहल्ले के लोगों ने यह शिकायत महापौर रामू रोहरा से भी की है जो शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस्मानिया बाड़ा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने लोगो की समस्या सुनी और गंदे पानी के संभावित प्वाइंट को भी देखा साथ ही मोहल्ले के लोगों को यह आश्वासन दिया है कि गुरुवार को इस समस्या का समाधान तत्काल कराया जायेगा विदित हो कि बनिया पारा वार्ड में भी इसी तरह की शिकायत थी जिससे लोगों की तबियत खराब हुई और वहां कुछ लोगो को पीलिया तक के लक्षण मिले है जिसके बाद अब निगम इस तरह के किसी भी मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़े मेयर श्री रोहरा की गंभीरता भी ऐसे मामलों में लगातार नजर आ रही है जो शिकायत के बाद तत्काल वार्डो तक लोगो की शिकायत सुनने पहुंच रहे है
और समस्या के समाधान में जुटे हुए है

Post a Comment