Top News

पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादले से हलचल मगर यातायात विभाग पर फिर नहीं पड़ा असर चर्चा व्याप्त


गोल्डी खान धमतरी /धमतरी पुलिस विभाग में एक बार फिर  पुलिसकर्मियों के तबादले से हलचल मची है मगर खासबात इस बार का तबादला भी पुनः चर्चा में है जिसकी वजह यातायात विभाग में फिर से ज्यादा असर नहीं पड़ना है ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम एसपी दफ्तर से फिर एक तबादला सूची जारी हुई है जो कि पुलिसकर्मियों और अफसरों की है जिसमें जिले भर के पुलिसकर्मी और अफसर शामिल है आंकड़े के हिसाब से देखे तो करीब 46 पुलिसकर्मियों अफसरों का इस सूची में तबादला हुआ है जिसमे जिले भर के एस आई ए एस आई और आरक्षक हवलदार के नाम शमिल है जो कि जिले के अलग अलग थानो चौकियों में पदस्थ थे जिन्हें इधर से उधर किया गया है कुछेक लोगों को लाइन भी भेजा गया है  अलावा शहर कोतवाली में भी पदस्थ किया गया है 

यह तबदला जिले की sp भावना पांडे के द्वारा किया गया है हालांकि पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के  तबादले होना एक प्रक्रिया भी है जो कि एसपी की पदस्थापना के बाद से संभावित भी माने जाते है जैसा कि हो भी रहा है दूसरी ओर आपको बता दे कि जिले में नयी एसपी के आने के बाद पुलिस विभाग में यह दूसरा तबादला है मगर इस बार भी यह खासबात चर्चा में है कि इस बार फिर यातायात चौकी में इस फेरबदल का ज्यादा असर नहीं पड़ा है हालांकि यहां फेरबदल हुआ है मगर एकाध दो पुलिसकर्मी को ही इधर से उधर किया गया है जबकि यहां काफी समय से भी पुलिसकर्मी अपनी सेवा दे रहे है



Post a Comment

Previous Post Next Post