Top News

फिर हुई चाकूबाजी स्कूल के ड्राइवर पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला घटना से इलाके में फैली सनसनी


गोल्डी खान धमतरी/ जिले में हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगा पाना शायद मुश्किल है  शायद इस वजह से चाकूबाजी की घटना जिले में दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है जिसमे या तो कोई घायल हो रहा या फिर उसकी जान जा रही है और दूसरी ओर पुलिस इन मामलों में एफआईआर दर्ज करने में जुटी हुई है जबकि इसकी रोकथाम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए यह लोगो की काफी पुरानी मांग है फिर भी इस दिशा में पुलिस का क्या प्रयास हो रहा है यह फिलहाल अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है बहरहाल ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर फिर एक घटना कुरूद में हुई है जहां एक  स्कूल के ड्राइवर को कुछ बाइक सवार बदमाशो ने चाकू मारकर घायल कर दिया इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी घायल युवक का नाम वेदप्रकाश साहू बताया गया है जो कि बच्चों को छोड़ने जब उनके घर की ओर जा रहा था तब बदमाशो ने उस पर हमला किया है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है इधर विदित हो कि अभी दो दिन पहले भी ग्राम देवपुर में तीन युवकों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया था यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र से सामने आया  था जबकि इससे पहले कुरूद में ही ग्राम नारी पुलिया में भी एक पिकअप चालक की कुछ अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी थी जिसका भी कारण अब तक अज्ञात है और युवक की हत्या करने वालो का भी अब तक पता नहीं चल पाया है चूंकि समूचे जिले भर से इस तरह की घटनाएं लगातार ही सामने आ रही है तो लोगो में इन घटनाओं को लेकर दहशत भी है जो कि कही आने जाने के लिए भी अब सोचने लगे है जिनका  इस तरह के मामलो को लेकर यह कहना भी है कि जनसुरक्षा के लिहाज से पुलिस को ऐसी जानलेवा घटनाओं की रोकथाम को लेकर कोई विशेष अभियान चलाना चाहिए़ ताकी लोगो के दिलो में सुरक्षा की भावनाओ को मजबूती मिल सके

Post a Comment

Previous Post Next Post