Top News

भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस ने किया शहर में अंधेरा सस्ती लाइट लगाने का आरोप अंधेरे में शहर पढ़िए खास खबर

गोल्डी खान धमतरी/ शहर में चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है शहर की अधिकांश विद्युत पोल की लाइट बंद है जिसे लेकर लोग नगर निगम पर सवाल उठा रहे है जबकि दूसरी तरफ नगर निगम के जनप्रतिनिधि इस आरोप को कांग्रेस की ओर मढ़ रहे है और उनकी वजह से ही यहां अंधेरा हुआ है उनका ऐसा मानना है हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो बात की बात है मगर लोग इसे सियासत के चक्कर में शहर की खराब स्थिति होना भी मान रहे है ज्ञात हो कि वर्तमान में बारिश का महीना चल रहा है जिसकी वजह से शहर की सड़को में अनगिनत गड्ढे उभर आए है जो कि हादसों को दिन और रात दोनों टाइम ही दावत दे रहे है उसके बाद फिर शहर के पोलो की लाईट का बंद होना मतलब सड़क में अंधेरा होना यह व्यक्ति के लिए और भी घातक हो रहा है यही वजह है लोग सड़क के गड्ढों को भरने के साथ सड़को और गलियों की लाइटों को चालू करने की मांग कर रहे है मगर दूसरी ओर जब निगम के जिम्मेदारों से इस विषय में बात की जाती है तो वह कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बता रहे है उनका इस तरह का बयान लोगो के लिए कितना उचित है यह बड़ा सवाल है क्योंकि करीब डेढ़ साल से निगम में भाजपा के ही नेता काबिज है

Post a Comment

Previous Post Next Post