Top News

हत्या से पहले पुल के ऊपर कौन ? टहल रहा था युवक की हत्याकांड के बाद इलाके में चर्चा


गोल्डी खान धमतरी/ युवक की हत्या के बाद हालांकि उसकी हत्या किसने और क्यों की है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही युवक की हत्या की कोई वजह स्पष्ट हो पाई है मगर इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी है वहीं उसकी हत्या किसने और क्यों की है यह राज बना हुआ है इसी बीच इलाके में यह चर्चा भी है कि युवक की हत्या से पहले कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध रूप से उस पुलिया में टहल रहा था हालांकि वह कौन था यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है मगर पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह ग्राम नारी पुलिया में पिकअप चालक युवक नीरज साहू की किसी अज्ञात के द्वारा हत्या की गई है जिसकी हत्या के बाद उसका शव पुल में मिला था जिसकी किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई है

यह इलाके में चर्चा थी मृतक युवक ग्राम कुंडेल का रहने वाला बताया गया है इधर इस हत्याकांड के 24 घंटे के बाद भी पुलिस को हत्या और हत्या से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य अब तक नहीं मिले है जिससे यह हत्याकांड अनसुलझी गुत्थी की तरह उलझ रहा है हालांकि पुलिस इस मामले की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है यह मामला किसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है बहरहाल पुलिस की जांच मामले में जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post