Top News

चार्ज लेने के बाद एसपी का पहला फेरबदल 8 निरीक्षक इधर से उधर नए अफसरों को भी मिला मौका कुछ फुसफुसाहट भी आई सामने

गोल्डी खान धमतरी/ चार्ज लेने के बाद एसपी ने पहला फेरबदल किया है जिसमे 8 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है जिसमें कुछ नए पुलिस अफसरों को भी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है किंतु एक तरफ  जिस तरह इस फेरबदल को जिले की बेहतरी और कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर कुछ फुसफुसाहट का भी दौर चल रहा है बहरहाल ज्ञात हो कि मंगलवार को जिले की नयी एसपी भावना पांडे के द्वारा यह फेरबदल किया गया है जिसमें एसपी दफ्तर से जारी सूची से जानकारी मिली है कि 8 निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है चूंकि जिले के हालात अपराध और अपराधियों से जुड़े मामले में ठीक नहीं चल रहे है तो इस फेरबदल को बेहतर भी माना जा रहा है क्योंकि इस फेरबदल में नए तबादले में आए अफसरों को भी फील्ड में काम करने का मौका मिल रहा है किंतु दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि जिन्हें पूर्व में किन्ही मामलों को लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था उन्हें भी दोबारा थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है हालांकि इस फेरबदल का उद्देश्य जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है इस लिहाज से अनुभवी अफसरों को फील्ड में रखने की बात को भी तवज्जो मिल रही है किंतु साथ ही इस फेरबदल को लेकर यह चर्चा भी है कि थानेदारों के प्रदर्शन को भी बराबर तवज्जो मिले तो जिले मे अपराध के मामलों में कमी आए साथ ही उनके मासिक प्रदर्शन पर भी फोकस किया जाए इसके साथ जिले की नयी एसपी और नए पुराने थानेदारो से यह भी उम्मीद की जा रही कि जिले भर के विभिन्न हिस्सों ग्रामीण इलाको से आ रही नशे की बिक्री शराब गोली गांजा और अपराधिक मामलों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए  उनकी रोकथाम के साथ जनता के दिलो में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जाए ऐसी लोगो की उम्मीद है
देखे सूची


Post a Comment

Previous Post Next Post