गोल्डी खान धमतरी/ धमतरी जिले में हर दिन एक नया मामला सामने आता है जो कि अपराध से जुड़ा हुआ रहता है जिसमें हत्या लूट चाकूबाजी और चोरी प्रमुख है फिर जिले के लगभग बहुत से थानों में इस तरह के मामले पेंडिंग भी है जिसमें कुरूद और भखारा की दो प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी का भी मामला है जिसके चोरों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है जबकि इन दोनों घटनाओं को एक माह से ज्यादा हो रहा है इसके अलावा पेट्रोल पंप के मैनेजर की आंख में मिर्ची पावडर छिड़ककर लूट का मामला भी अब तक पेंडिंग है यह मामला बीरेझर चौकी क्षेत्र इलाके में हुआ था जिसे भी लगभग एक माह हो गया है इसके अलावा चाकूबाजी और लूट तो लगातार जिले में हो ही रही है जिसमें 12 जुलाई की घटना भी प्रमुख है जो कुरूद मगरलोड मार्ग में एक युवक के साथ हुई थी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वहीं महज चार पांच दिन पहले भटगांव रोड में भी एक राहगीर को चाकू मारकर लूट लिया गया था उस मामले का भी आगे क्या हुआ पता नहीं चल पाया जबकि वह राहगीर चाकू के हमले से बुरी तरह घायल भी हुआ था चूंकि यह सब ताजा मामले है और इसी तरह के कुछ और मामले भी वर्तमान में पेंडिंग है तो इस लिहाज से लोग इन मामलों को याद कर इनमें क्या हुआ करके प्रश्न भी करते है हालांकि पुलिस की टीमें और साइबर सेल इसमें काम कर रही है मगर फिलहाल इनमें आगे क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं है दूसरी ओर पुलिस की टीमें संदिग्ध चेहरों की पहचान के लिए एक खास पहल कर रही है जिसमे जनप्रतिनिधि कोटवार पार्षदों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं और संदिग्ध लोगो किरायेदारों की पहचान करने की बात कही जा रही है हालांकि इस तरह का अभियान तो शहर व जिले में पुलिस का चलता ही रहता है जो कि अजनबी लोगो से सुरक्षा के लिहाज से बेहतर भी है फिर भी लोगो की यह मांग है कि रोजाना जो अपराध सामने आ रहे राहगीर लुटे जा रहे जिस तरह लोगो को अब कही आने जाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है तो इस तरह की दहशत से लोगो को राहत दिलाने के लिए भी पुलिस प्रशासन कोई खास अभियान चलाना चाहिए़ ताकी लोग अपना घर छोड़कर आसानी से बाहर आ जा सके और उनके घर में चोरी न हो राहगीर भी सुरक्षित अपना सफर करे उनके साथ भी रास्ते में कोई वारदात न हो यह मांग पुलिस प्रशासन से लोग कर रहे है
लूट चोरी चाकूबाजी के मामले पेंडिंग मंदिरों की चोरी का भी नहीं मिला सुराग मगर पुलिस कर रही किरायेदारों पर फोकस चर्चा व्याप्त
Goldi khan
0

Post a Comment