Top News

एक जगह में दूसरे दिन दूसरा हादसा लोगो ने कहा हो रहा नुकसान या जा रही जान पढ़िए जरूरी खबर


गोल्डी खान धमतरी /एक जगह में दूसरे दिन दूसरा हादसा हुआ है जिसकी वजह हाइवे पर अंधेरा है ज्ञात हो कि धमतरी शहर में आना जाना लोगो के लिए अब नुकसानदायक हो रहा है, यहां या तो व्यक्ति का नुकसान हो रहा है या फिर उसकी जान जा रही है यहीं वजह है कि लोग धमतरी में अब कहीं आना जाना भी पसंद नहीं कर रहे है जिसका ताजा उदाहरण सोरिद श्याम तराई रोड भी है विदित हो कि कल वहां पर डिवाइडर में एक कार चढ़ गई थी गनीमत रही कि इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उन्हें कार क्षतिग्रस्त होने से अच्छा खासा नुकसान हुआ था 

गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास फिर वहां गंभीर हादसा होते होते बचा जिसकी भी वजह अंधेरा है बता दे कि एक कार उधर से गुजरी जो डिवाइडर के पास अंधेरे में उछल गई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है हालांकि इस हादसे में भी कार सवार लोगों को चोट नहीं आई मगर उनकी गाड़ी का टायर फट गया जिससे उन्हें नुकसान हुआ है इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही तीन युवक वहां पर बुरी तरह घायल हुए थे जिन्हें एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी जबकि उससे पहले भी उसी मार्ग में और भी गंभीर हादसे हो चुके है जो कि राहगीरों की जान पर आफत लाए है क्षेत्र के लोग बताते है मार्ग में शाम होते ही इतना अंधेरा हो जाता है 

जिसकी वजह से किसी न किसी गाड़ी के हादसे के शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है और हादसे होते भी है उसके बाद भी इधर देखने सुनने वाला कोई नहीं है जबकि इस तरह के हादसों में या तो लोगो की जान जा रही या फिर उनका तगड़ा नुकसान हो रहा है और खासबात यह धमतरी के कुछ खास हिस्सों की दर्द भरी दास्तान है जिसमे से एक सो रि द  श्याम तराई मार्ग भी है जिधर जिले के जिम्मेदार लोगों को ध्यान देना चाहिए यह लोगो की मांग है

Post a Comment

Previous Post Next Post