गोल्डी खान धमतरी/ केबल चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो सकता है क्योंकि अब तक 20 से अधिक किसानों के केबल चोरी हो चुके है जबकि आसपास के गांव से भी इसी तरह की शिकायत सामने आ रही है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से ग्राम पोटियाडीह के किसानों के खेत से यह केबल चोरी हो रहे है जो कि मोटर पंप के केबल है किसानों ने बताया कि खेतों से लगातार केबल चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ कृषि कार्य में भी तकलीफ झेलनी पड़ रही है उनका यह भी कहना है कि केवल पोटियाडीह ही नहीं बल्कि आसपास के गांव आमदी भानपुरी मुजगहन समेत अन्य गांव के किसान भी ऐसी शिकायत कर रहे है जिन्होंने बताया कि अज्ञात चोर उनकी मोटर पंप से केबल काटकर चोरी कर रहे और उसका तांबा निकालकर बेच रहे है जिसके साक्ष्य भी क्षेत्र के कुछ खेतों में मिले है किसानों ने इसकी शिकायत भी एसपी दफ्तर पहुंचकर की है और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की गई है किंतु इधर इस मामले में अब यह चर्चा भी हो रही कि यह चोरी का सिलसिला क्षेत्र में काफी समय से चल रहा है जिसके चोर अब तक नहीं पकड़े गए है हालांकि एसपी से शिकायत के बाद यह उम्मीद की जा रही कि चोरों को अब जल्द पकड़ा जायेगा मगर दूसरी तरफ यह चर्चा भी हो रही कि केबल चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम भी नहीं होगा क्योंकि यह मसला तो हर साल का है


Post a Comment