Top News

पुलिस का डर नहीं ! बाजार के पास चल रहा था जुआ आधा दर्जन गिरफ्तार

*गोल्डी खान*धमतरी/जुआ या फिर कोई भी अवैध कार्य को लेकर यह बात प्रचलित है कि वह छिप के किया जाता है मगर शायद कुरूद में मामला इसके उलट है यहां पर बाजार के पास जुए की महफिल सजी थी जहां जुआरी हजारों का दांव भी लगा रहे थे इस बीच पुलिस पहुंची और करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया हालांकि इस दौरान कुछ लोग भाग भी गए इधर बताया गया कि यह कार्रवाई कुरूद के नया बाजार के पास की गई है जिसके बाद यह सवाल तो खड़ा होना भी वाजिब है कि बाजार के पास जुआ कैसे चल रहा था वैसे आपको बता दे कि वैसे भी कुरूद ब्लाक जुआ और जुआरियों के नाम से काफी बदनाम है जहां कुरूद के अलावा बिरेंझर चौकी क्षेत्र और भखारा थाना क्षेत्र भी अक्सर ही इन मामलों को लेकर सुर्खियों में रहता है फिर इस अवैध गतिविधियों में पुलिस भी सांठगांठ के आरोप से नहीं बच पाती है हालांकि यह भी अलग बात है कि यह आरोप निराधार भी हो सकते है  मगर इधर आपको बता दे कि जुआरियों से करीब 18 हजार रूपये से अधिक नगद रकम और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है और सभी जुआरी कुरूद नगर के बताए गए है दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद इस तरह की चर्चा को भी बल मिल रहा है कि कुरूद में जब बाजार के पास जुआ चल सकता है तो फिर जंगल खेत खलिहान और घर मकान कॉलोनी के इलाको में  इस तरह की अवैध गतिविधियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post