गोल्डी खान धमतरी/ जिले की नयी एसपी ने चार्ज लेने के बाद स्पष्ट रूप से कहा है कि बदमाशो के दिलो में पुलिस का खौफ होगा और आम पब्लिक के दिलो में सुरक्षा की भावनाओ को मजबूती मिलेगी ज्ञात हो कि सोमवार को जिले की नयी एसपी भावना पांडे ने चार्ज ले लिया है जिनके चार्ज लेने के बाद जहां जिलेवासियों को उनसे उम्मीदें बढ़ी है वहीं एसपी भी जिलेवासियों की उम्मीदों को पूरा करने लिए पूरा प्रयास करने की बात कह रही है विदित हो कि पिछले कुछ समय से जिले में अपराधो का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर तक गया है जहां हत्या चाकूबाजी लूट समेत तमाम तरह के अपराध मामूली बात लगने लगे थे मानो बदमाशो में पुलिस का खौफ था ही नहीं यही वजह है कि पुलिस की कार्यशैली को लेकर आम पब्लिक के साथ विपक्ष और सत्तापक्ष के लोग भी पुलिस के खिलाफ बोलने से नहीं कतराते थे कुछ मर्तबा तो पुलिस के खिलाफ जिले में आंदोलन भी सामने आए जिसकी वजह जिले का बढ़ता अपराध और गुंडागर्दी थी हालांकि अब नयी एसपी के चार्ज लेने के बाद माना जा रहा है कि जिले का वातावरण बदलेगा और बदमाशो को सबक सिखाया जायेगा साथ ही लोगो को अपराध से राहत दिलाई जायेगी इधर इस मामले पर एसपी भावना पांडे ने कहा कि आम पब्लिक के दिलो में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पुलिस पूरा प्रयास करेगी बदमाशो के दिलो में पुलिस का खौफ भी नजर आयेगा

Post a Comment