Top News

घर में छिपा मिला अवैध शराब का जखीरा अलग अलग ब्रांड थे मौजूद इतना माल आया कहा से कहां होनी थी सप्लाई उठे सवाल ?

गोल्डी खान धमतरी/ अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है जिसे घर में छिपाकर रखा गया था हालांकि पुलिस ने माल के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई  की है मगर इस मामले में यह सवाल भी उठाए जा रहे कि इतना माल कहा से आया था और कहा इसकी सप्लाई होनी थी या फिर इसे चिल्हर बिक्री के लिए लाया गया था ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात्रि इस अवैध शराब की बड़ी खेप को अर्जुनी पुलिस ने ग्राम धौराभाठा के एक मकान से पकड़ा है जहां से दो व्यक्ति जिनका नाम खिलानंद साहू और कमलेश साहू बताया गया है उन्हें भी इस मामले पर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है बताया गया कि मकान में करीब 53 पेटियों में यह शराब जो कि अलग अलग कंपनी की थी भरी पड़ी हुई थी जो कि दो लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है हालांकि यह माल पकड़े जाने के बाद इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी भी मानी जा रही है मगर दूसरी ओर  इस मामले को लेकर यह सवाल भी उठ रहे है कि यह माल उस घर में कब से पड़ा था और इतना माल वहां आया कहा से जो कि कहा सप्लाई किया जाना था या फिर इसकी चिल्हर बिक्री की तैयारी थी इसके साथ यह भी मामले में सवाल है कि यह आरोपियों की पहली ही खेप थी या फिर ऐसी खेप यह पहले भी लाकर खपा चुके है हालांकि यह जांच का विषय है वैसे इतने बड़े पैमाने में गांव के किसी घर से शराब का पकड़ा जाना अपने आप में एक बड़ा और गंभीर विषय भी है जो कि अवैध शराब के नेटवर्क को मजबूत भी दिखाता है

Post a Comment

Previous Post Next Post