Top News

रहस्यमयी चोरी से वार्ड में फैली सनसनी दो दिन में दिनदहाड़े हुई दो चोरी की वारदात

 रहस्यमयी चोरी से वार्ड में फैली सनसनी

दो दिन में दिनदहाड़े हुई दो चोरी की वारदात 



धमतरी दो दिन में दो चोरी की वारदात से वार्ड में दहशत फैल गई है और लोग अपने घरों को सूना छोड़कर जाने से कतराने लगे है इधर घर को खाली छोड़ो और उधर माल पार हो रहा है दरअसल ज्ञात हो कि पिछले दो दिन में इस तरह की यह चोरी की वारदात नवागांव वार्ड से सामने आ रही है और खासबात यह है कि दोनो ही चोरी की घटना वार्ड के एक ही इलाके में हुई है बताया गया कि बुधवार दोपहर वहां रहने वाले यादव परिवार के घर चोरी हुई है जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर नगदी समेत अन्य सामान पार किया है यह घटना तब हुई जब घर पे कोई नहीं था जब घर के लोग काम से लौटे तो उन्हें घर के सामान बिखरे और आलमारी खाली मिली जहां से करीब 15 हजार से अधिक का माल पार हुआ है आपको बता दे कि मंगलवार दोपहर भी उसी इलाके में एक ऐसी ही घटना हुई थी और एक घर से नगदी जेवर पार हुए थे हालांकि बाद में जब चोरी होने का इलाके में शोर मचा तो चोरी गए सामान वापस भी मिल भी गए थे बहरहाल इस घटना से वार्डवासी दहशत में है जिनका सवाल है कि आखिर इलाके में ऐसा कौन कर रहा है और दो दिन में इस तरह की दो घटनाओं से लोग सहम भी गए है जो अब अपने घर को खाली छोड़ने से भी परहेज कर रहे है इधर दोनों ही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है बहरहाल मामले में यह मजे की बात है कि दो दिनों से इस तरह की घटनाएं वार्ड में लगातार हो रही मगर चोरों का पता नहीं चल पा रहा है इसलिए इस चोरी को रहस्यमय चोरी भी बोला जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post