गांधी जी की पुण्यतिथि पर खुली रही शराब दुकाने कांग्रेसियों ने जताया विरोध कहा शुष्क दिवस भी नहीं किया गया घोषित इधर जिला अध्यक्ष ने क्या कहा जानिए
गोल्डी खान / धमतरी गांधी जी की पुण्यतिथि पर बवाल हो गया कांग्रेसियों ने जिसका जमकर विरोध किया है जिनके विरोध की वजह पुण्यतिथि के दिन को शुष्क दिवस घोषित नहीं करना और शराब दुकानों का खुला रहना था ज्ञात हो कि हर साल 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है इस दिन शुष्क दिवस भी घोषित किया जाता है और मांस मदिरा की दुकानें आज के दिन बंद रहती है मगर आज के दिन यानी शुक्रवार को ऐसा कुछ हुआ नहीं जो कि एक बड़ा मुद्दा बन गया था जिसे लेकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया केंद्र के साथ राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और यह प्रदर्शन रत्ना बांधा रोड स्थित खुली हुई शराब दुकान के बाहर हुआ
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित नही किया गया यह गांधी विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों का अपमान हैं महात्मा गांधी के आदर्श, त्याग और देश की आज़ादी में उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में पूर्व की सरकारों द्वारा उनकी जयंती और पुण्यतिथि को शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जानबूझकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को हाशिये पर धकेलने की साजिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जनवरी जैसे पवित्र और ऐतिहासिक दिन पर धमतरी जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट बार, होटल क्लब एवं मद्य भण्डारण का संचालन किया जा रहा हैं 30 जनवरी को शुष्क दिवस हेतु कोई आदेश जारी नहीं किया जाना सरकार की संवेदनहीनता और गांधी जी के अपमान का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह न केवल राष्ट्रपिता का अनादर है, बल्कि देश की आत्मा पर भी हमला है।


Post a Comment