Top News

यातायात व्यवस्था में सुधार मुश्किल !!! एसपी ने कहा नागरिकों का सहयोग भी जरूरी अकेले पुलिस के भरोसे नहीं बनेगी बात नहीं

यातायात व्यवस्था में सुधार मुश्किल !!! एसपी ने कहा नागरिकों का सहयोग भी जरूरी अकेले पुलिस के भरोसे नहीं बनेगी बात नहीं

धमतरी गोल्डी खान /धमतरी जिला वैसे तो छोटा सा है वहीं शहर भी छोटा ही है इसके बाद भी यहां की यातायात की तस्वीर बिगड़ी पड़ी हुई है हालांकि यातायात विभाग समेत पुलिस अमला इसके सुधार के लिए कार्य जरूर करता है मगर अब तक इसमें सुधार नहीं आया है बहरहाल शनिवार को शहर के गांधी मैदान में सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ जो कि महीनेभर से जिले में जारी था बता दे कि  सड़क सुरक्षा माह के दौरान करीब एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस विभाग की ओर से लोगो में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई गई हालांकि इस तरह की जागरूकता का कार्यक्रम हर साल किया जाता है मगर इसके बावजूद सड़क हादसे है जो कि रुकने का नाम नहीं लेते  है मगर इसके आंकड़े कागजों में जरूर कम ज्यादा होते रहते है वहीं दूसरी तरफ हादसों के जख्म सड़को और लोगो के दिलो में भी गहरे निशान छोड़ जाते है शनिवार को इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिले के एसपी सूरज सिंह परिहार से जब मीडिया ने सड़क सुरक्षा और हादसों के मुद्दों पर उनसे चर्चा कि तो इस दौरान एसपी श्री परिहार ने पहले कार्यक्रम के बारे में बताया साथ ही पुलिस के प्रयास को भी बताया हादसों के आंकड़ों पर भी बात हुई इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा पर नागरिकों का सहयोग भी बहुत जरूरी है  अकेले पुलिस के भरोसे यह बात नहीं बन सकती हालांकि उनका कहना भी उचित भी माना जा रहा है मगर इस मुद्दे में यह बात भी सवाल छोड़ जाती है कि जागरूकता के इतने  प्रयास के बाद भी आखिर कमी कहा रह जाती है

Post a Comment

Previous Post Next Post