धमतरी की बदलती फिजा में एक दाग और लगा
देह व्यापार से जुड़े मामले में तीन गिरफ्तार
गोल्डी खान /धमतरी जिले में बढ़ते क्राइम ने धमतरी के नाम को काफी बदनाम किया है जैसा कि पहले कभी नहीं था इसी बदनामी से जुड़े एक मामले का फिर एक नया खाता खुला है हालांकि कई वर्ष पहले भी एक दो मामले और इसी तरह के यहां सामने आ चुके है किंतु उसके बाद से इस तरह के मामले फिलहाल सामने नहीं आए थे जबकि इस तरह के अवैध अनैतिक कार्य शहर के रत्ना बांधा बस्तर रोड श्याम तराई रूद्री जैसे इलाको में चलने की लगातार खबरें आती रही है मगर इन मामलों की तह तक जाने में पुलिस ने कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई शायद इसी का परिणाम है कि पब्लिक को खुद ही सामने आना पड़ा और अपनी कॉलोनी को गंदा होने से पहले ही उसकी साफ सफाई का इंतजाम करते हुए इस अवैध कार्य में लिप्त लोगों को पकड़ा गया हालांकि उसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है मगर इस कार्रवाई के बाद भी बहुत सी चर्चाएं बहुत से आरोप हवा में तैर रहे है अलावा पुलिस से यह सवाल भी किया जा रहा है कि जिन इलाको होटल लॉजो को लोग संदेह की निगाह से देख रहे है क्या पुलिस उन लॉजो होटलों के भीतर जाकर चेकिंग कार्रवाई करेगी या फिर सिर्फ लॉज का रजिस्टर देखकर ही वापस लौट आयेगी क्योंकि संभावनाएं तेज है इस लिहाज से कही ऐसा फिर न हो कि फिर पब्लिक उन्हें बेनकाब कर पुलिस की किरकिरी कर दे बहरहाल धमतरी की फिजा में यह अवैध कार्य बड़े व्यापार की तरह पनप रहा जो धमतरी के वर्तमान और भविष्य पर एक दाग की तरह है जिसे जिम्मेदारो को संज्ञान में लेना चाहिए यह लोगो की मांग है

Post a Comment