Top News

सिहावा चौक का गड्ढा भरा बाकी गड्ढों को लेकर जागी उम्मीद लोगो ने कहा बाकी गड्ढों को भरकर इंतजार खत्म करे नगर निगम

गोल्डी खान धमतरी/शहर की सड़को में अचानक बहुत से गड्ढे उभर आए है हालांकि यह गड्ढे पहले भी थे मगर बारिश ने मानो इनमें जान डाल दी है यही वजह है कि अब यह लोगो को रास नहीं आ रहे और हादसों का सबब भी बन रहे है ज्ञात हो कि एक इसी तरह के बड़े गड्ढे की चर्चा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में भी हो रही थी जो कि सिहावा चौक का काफी पुराना गड्ढा है हालांकि जब यह सोशल मीडिया में बार बार दिखाई देने लगा तो इसकी सुध ली गई और आनन फानन में इसे भर दिया गया है मतलब अब वह गड्ढा, गड्ढा नहीं रहा हालांकि यह बहुत ही अच्छी बात है कि इसे कोई हादसा होने से पहले ही भर दिया गया जिसे लेकर लोग इस कार्य की सराहना भी कर रहे है 

मगर दूसरी तरफ नगर निगम से लोगो ने और भी बहुत सी उम्मीद भी बांध ली है और वो भी गड्ढों को ही लेकर है क्योंकि शहर की चारों दिशाओं में आसानी से लोगो को गड्ढे नजर आ रहे है जिसे लेकर लोग निगम की तरफ देख यह कह रहे है कि नगर निगम इन्हें भी जल्द भर दे तो कितना अच्छा हो क्योंकि शहर के लोगों को अपने साथ अपने घर परिवार बच्चों को लेकर इधर से ही गुजरना पड़ता है लिहाजा सड़को में अनगिनत गड्ढों से उनकी गाड़ी पर तो फर्क पड़ता ही है
वहीं गड्ढों से परिवार के बड़े बुजुर्ग बच्चे भी परेशान होते है यही वजह है कि लोग लगातार नगर निगम से यह मांग भी कर रहे कि जल्द से जल्द शहर के बाकी गड्ढों को भी भरा जाए तो मेहरबानी होगी बता दे कि आज ही सुबह इसी गड्ढों की वजह से एक ई रिक्शा भी आमापारा में पलट गया था जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे

Post a Comment

Previous Post Next Post