Top News

धान उपार्जन के कार्य में दिलचस्पी नहीं अब खाद्य निरीक्षक निलंबित गड़बड़ी के आरोप में ऑपरेटर और समिति प्रबंधक हो चुके है बर्खास्त

 धान उपार्जन के कार्य में दिलचस्पी नहीं 

अब खाद्य निरीक्षक निलंबित

गड़बड़ी के आरोप में ऑपरेटर और समिति प्रबंधक पहले हो चुके है बर्खास्त



गोल्डी खान / धमतरी धान उपार्जन के मामले में गड़बड़ी करना और लापरवाही बरतना भारी पड़ रहा है पिछले दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई सामने आई है जिसमे  समिति प्रबंधक और ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया है जबकि अब इसी तरह के एक मामले में खाद्य निरीक्षक को भी निलंबित किया गया है ज्ञात हो कि एक तरफ शासन प्रशाशन धान खरीदी के मामले को लेकर गंभीरता दिखा रहे है अफसरों की टीम लगातार सोसायटियों के दौरे पर है जो कि किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्या जान रही है वहीं दूसरी तरफ इस कार्य से जुड़े कुछ जिम्मेदार इस कार्य में लापरवाही कर रहे या फिर गड़बड़ी कर रहे है हालांकि इसका परिणाम भी फिर कार्रवाई के रूप में उनके सामने आ रहा है इसी तरह का एक मामला फिर सामने आया है प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को बताया गया है कि मगरलोड की खाद्य निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है जिन पर कार्य में लापरवाही और दिलचस्पी नहीं लेने का आरोप लगा है जबकि आपको बता दे कि मंगलवार को भी जिला प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए मोहंदी सोसायटी के प्रबंधक और ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया था जिन पर धान उपार्जन के कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगा था

Post a Comment

Previous Post Next Post