समिति प्रबंधक और
ऑपरेटर बर्खास्त जिला प्रशासन का एक्शन
धान खरीदी मामले में गड़बड़ी का आरोप
गोल्डी खान /धमतरी धान खरीदी मामले में जिले में शायद यह पहली कार्रवाई है जिसमे समिति प्रबंधक और ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है जिन पर गड़बड़ी के गंभीर आरोप है ज्ञात हो कि मगरलोड की मोहंदी सोसायटी के प्रबंधक और ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया है और यह कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की गई है सोसायटी प्रबंधक गोपाल साहू और ऑपरेटर अशोक साहू पर आरोप है कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य मे उन्होंने अनियमितता बरती और मिलावट युक्त धान के साथ किसी के टोकन में किसी अन्य का धान खापने का प्रयास किया गया साथ ही अन्य अनियमितता भी पाई गई थी जो कि धान उपार्जन के नियमों के विरुद्ध तरीका था खास बात कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने जब सोसायटी का अलग अलग समय में निरीक्षण किया था तब भी यह गड़बड़ी पाई गई थी जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई हुई है

Post a Comment