आंकड़ों में अपराध हुए कम मगर जमीन पर अपराध की दहशत होती है महसूस
पुलिस ने साल भर के रिकॉर्ड में 35 प्रतिशत की बताई कमी
गोल्डी खान / धमतरी सोमवार को पुलिस की ओर से साल भर का आंकड़ा पेश किया गया है जैसा कि हर वर्ष बताया जाता है मतलब साल भर के अपराधों का लेखा जोखा मीडिया के समक्ष आज लाया गया है जिसमें अपराधो के आंकड़ों को पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत कम बताया गया है वहीं छोटे बड़े मामलों को जल्दी सुलझाने और सड़क हादसों में भी कमी बताई गई है हालांकि यह पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आंकड़े उचित होंगे किंतु जैसे ही यह आंकड़े लोगो के सामने आए है तो लोगो में इन आंकड़ों को लेकर तरह तरह की चर्चा भी शुरू कर दी है जिनका कहना है कि हो सकता है कि पुलिस रिकॉर्ड में आंकड़े कम नजर आ रहे हो मगर जमीन पर तो अपराध की दहशत लोग महसूस ही कर रहे है
जो धमतरी में कभी नहीं हुआ था अब तो यहां वैसा भी हो रहा है बहरहाल लोगो ने इस बात पर यह भी कहा कि अच्छी बात है कि पुलिस मामलों को सुलझा भी रही है मगर सड़क हादसों की रफ्तार भी पिछले कुछ समय से काफी तेज बनी हुई है इधर लोगो का यह भी कहना है कि अपराध के आंकड़ों का ग्राफ कम भी हो सकता है क्योंकि यह भी जरूरी नहीं कि हर मामले में अपराध दर्ज हो

Post a Comment