यह कैसा सड़क सुरक्षा माह एक के बाद एक हो रहे हादसे
चोट खरोच के साथ हादसों का बढ़ रहा दर्द
तीन हादसों में एक की
मौत
गोल्डी खान / धमतरी सड़क सुरक्षा माह में रोजाना ही हादसो की खबरें आ रही है शहर के भीतर ही दो हादसे हुए है जिसमे कुछ बच्चों के साथ बड़े भी घायल हुए है जबकि देमार के पास हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है ज्ञात हो कि वर्तमान में पुलिस विभाग खासकर यातायात विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसमे यह अच्छी बात है कि लोगो को हादसों से बचने के उपाय बताए जा रहे मतलब लोगो को यह पाठ पढ़ाया जा रहा है कि उन्हें हादसों से कैसे बचना है मगर दुखद बात यह है कि लोग हादसों से बच नहीं पा रहे है यह सड़क सुरक्षा माह तो मानो लोगो के लिए दर्द लेकर आया है जिसमे लोगो का दर्द कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है बल्कि उनकी मौत भी हो रही है बता दे कि सोमवार यानी आज रूद्री रोड इलाके में दो हादसे हुए जिसमें एक ई रिक्शा पलटने से कुछ लोग घायल हुए है जिसमे बच्चे भी शामिल थे वहीं शाम को फिर उसी इलाके से फिर हादसे की खबर आई जिसमें भी कुछ स्कूली बच्चे घायल हुए थे बताया गया कि यह हादसा पिकअप की ठोकर से हुआ था हालांकि हादसे के बाद घायल बच्चों को तत्काल लोगो की मदद से अस्पताल भेजा गया इधर रविवार की रात्रि ग्राम देमार के पास भी एक गंभीर हादसा हुआ था जिसमे एक राइस मिल के कर्मचारी की मौत हुई है आपको बता दे कि यह हादसे महज कुछ ही घंटों के भीतर हुए है फिर इसके पहले भी यानी रविवार को जिले में और भी हादसे हुए है जिसमें भी एक मौत हुई है और दो घायल हुए है चूंकि शहर के साथ जिले की सड़को में हादसे लगातार हो रहे है तो इसे लेकर लोगो का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह में इतने हादसे हो रहे है जिसमें लोगो को राहत तो नहीं है मगर उनका दर्द जरूर बढ़ता जा रहा है यह कैसा सड़क सुरक्षा माह है जिसमें लगातार हादसे हो रहे है इस माह को यातायात विभाग का सफल प्रयास माना जाए या फिर खानापूर्ति ऐसी भी लोग चर्चा कर रहे है

Post a Comment