Top News

"चलो आखिर लग ही गया यातायात चौकी का बोर्ड,, लेकिन बोर्ड फिर चर्चा में!!! जानिए वजह" ,,

 चलो आखिर लग ही गया यातायात चौकी का बोर्ड,मगर यह बोर्ड फिर चर्चा में,,जानिए वजह ,,



गोल्डी खान /धमतरी चलो आखिर यातायात चौकी का बोर्ड लग ही गया जहां काफी समय से बोर्ड नहीं था यानी माना जाए तो चौकी दफ्तर कहा है यह लोगो को पता नहीं चल पाता था जिसकी वजह से चौकी आने वाले लोगो को चौकी दफ्तर ढूंढने में  दिक्कत भी होती थी लोग यह भी कहते थे कि यातायात पुलिस लोगो की गाड़ी का नाम नंबर प्लेट देखती है मगर खुद के ही दफ्तर से ही यह पहचान गायब थी बहरहाल मंगलवार को यातायात चौकी के बाहर दफ्तर का एक बोर्ड लगा दिया गया है जिसमें यातायात चौकी लिखा हुआ स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है जिससे अब यह माना जा रहा कि यहां आने वालों को अब यह दफ्तर ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी लोगो की सुविधा के हिसाब से विभाग ने यह बढ़िया कार्य किया है जो कि होना भी चाहिए था क्योंकि गाड़ी का चालान होने  हादसा होने व अन्य कार्य के लिए लोग चौकी तक ही आते है इधर दूसरी ओर यह बोर्ड लगने के बाद लोग इसे जहां  विभाग का सराहनीय कार्य बता रहे वहीं चौकी दफ्तर के हिसाब से इस बोर्ड को छोटा सा भी बताया जा रहा है हालांकि दो तीन दिन बाद इसके बाद एक बड़ा बोर्ड भी लगाया जायेगा ऐसा विभाग के लोग बता रहे है जिसका आर्डर कर दिया गया है जिसे बनने में टाइम लगेगा ऐसा भी बताया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post