Top News

पानी पर परफेक्ट नहीं नगर निगम,,,,,फिजूलखर्ची के लगे आरोप,,,, कांग्रेसी पार्षदों ने किया विरोध,,,

पानी पर परफेक्ट नहीं नगर निगम,,,,,फिजूलखर्ची के लगे आरोप,,,, कांग्रेसी पार्षदों ने किया विरोध,,,

गोल्डी खान / धमतरी नगर निगम पानी पर परफेक्ट नहीं है ऐसा मानना कांग्रेसी पार्षदों का है जो कि एक मुद्दे पर फिर निगम के विरोध में उतर आए है बुधवार को इस मामले को लेकर कांग्रेसी पार्षद व नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर समेत कांग्रेसी नेता सोमेश मेश्राम सुमन मेश्राम ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक तरफ  शहर के बहुत से इलाके पानी की कमी से जूझ रहे है वहीं दूसरी तरफ नगर निगम पानी की फिजूलखर्ची में जुटा हुआ है उनका आरोप है कि निगम का एक पानी टैंकर पिछले करीब एक डेढ़ माह से रत्नाबांधा क्षेत्र की एक निजी कॉलोनी में दीवारों को भिगो रहा है मतलब उसके माध्यम से बाउंड्रीवाल में पानी डाला जा रहा


वही दूसरी तरफ आवश्यकता के लिए लोग जब टैंकर बुलाते है तो उन्हें निगम से टैंकर नहीं मिल पाता उदाहरण देते हुए बताया कि शहर
के इनडोर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जहां जरूरत के लिए आमदी से टैंकर बुलाया गया है जबकि धमतरी निगम का टैंकर निगम क्षेत्र के बाहर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में उपयोग किया जा रहा है  जिसकी शिकायत आसपास के लोगों ने कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं से की थी पश्चात वह लोग वहां पहुंचकर इसका विरोध जताए है और निगम के जनप्रतिनिधियों समेत अफसरों पर विभिन्न आरोप भी लगाए है





Post a Comment

Previous Post Next Post