खराब रिजल्ट पर कलेक्टर सख्त
दो प्राचार्यों की रुकेगी
वार्षिक वेतन वृद्धि
भेजा गया प्रस्ताव
गोल्डी खान /धमतरी स्कूली छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम निराशा जनक नजर आने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए दो स्कूलों के प्राचार्यों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने प्रस्ताव भेजा है ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा कुरूद ब्लाक के ग्राम सेमरा बी और ग्राम छाती की स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे थे इस आकस्मिक निरीक्षण में उन्होंने पाया कि दोनों विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम निराशाजनक थे साथ ही प्राचार्य भी छात्र-छात्राओं के वास्तविक परिणामों की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे और आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियां भी ठीकठाक नहीं थी लिहाजा स्कूली बच्चों के भविष्य को लेकर
इन गंभीर कमियों को देखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अंजना दुबे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी तथा चैनदास रात्रे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाती की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को प्रेषित किया है इस मामले को लेकर
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उन्होंने चेतावनी दी है कि बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं की तैयारी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment