Top News

शहर के साथ जिले में शायद सट्टा हो गया बंद! नहीं आ रही कार्रवाई की खबर चर्चा व्याप्त ,,,

शहर के साथ जिले में शायद सट्टा हो गया बंद! 

नहीं आ रही कार्रवाई की खबर

चर्चा व्याप्त ,,,

गोल्डी खान / धमतरी शहर के साथ जिले में शायद सट्टे का काम बंद हो गया है शायद यही वजह है कि सटोरियों पर कार्रवाई की खबर नहीं आ रही है खासबात यह खबर समूचे जिले से नहीं आ रही जबकि हर थोड़े दिनों में सटोरियों पर कार्रवाई पुलिस के द्वारा की ही जाती थी ज्ञात हो कि जिले में सट्टा शराब और जुआ यह कभी बंद होने वाला नहीं है ऐसा माना जाता है यही वजह है कि समय समय पर बल्कि महीने और हफ्ते में पुलिस की कम से कम दो कार्रवाई तो जिले के प्रमुख थानों में हो ही जाती है और इसकी एक प्रेस विज्ञप्ति भी लगातार मीडिया के लिए बनाई जाती है

मगर पिछले कुछ दिनों से ऐसा नहीं हो रहा है मतलब प्रेस विज्ञप्ति पुलिस विभाग की ओर से जारी जरूर की जा रही है मगर वह शराब समेत अन्य मामलों को लेकर रहती है मगर खासबात यह है कि सट्टे के खेल और सटोरियों पर कार्रवाई की अब विज्ञप्ति नहीं आ रही है जबकि जिले के साथ शहर में भी सट्टा खेला खिलाया जा रहा बल्कि इसकी नयी दुकाने भी खुल रही है फिर भी कार्रवाई की रफ्तार इतनी सुस्त है कि सटोरियों पर कार्रवाई ही नहीं हो रही है माना जाए तो नए साल में सटोरियों पर कार्रवाई ठीकठाक तरीके से नहीं हुई है उसके पिछले के महीनों में भी सटोरियों पर कार्रवाई की दरकार रही है तो सवाल भी उठना वाजिब है यही वजह है कि लोगो में इस मुद्दे को लेकर तरह तरह की चर्चा भी व्याप्त है

Post a Comment

Previous Post Next Post