यातायात जागरूकता का असर नहीं हर दिन हादसों से सहमा धमतरी ,,,,फिर एक की मौत चार घायल,,,, देमार बना नया ब्लैक स्पॉट
गोल्डी खान / धमतरी कहने के लिए शहर के साथ जिले व अन्य राहगीरों की सलामती के लिए सड़क सुरक्षा यातायात माह चलाया जा रहा है जो कि अब अंतिम चरणों की ओर है जिसमें जागरूकता को लेकर हेलमेट रैली समेत तमाम तरह के आयोजन हुए बल्कि सुरक्षा संदेश लेकर यातायात विभाग की गाड़ी शहर के साथ तमाम जगह जा रही है अफसर भी पहुंचकर खूब मेहनत कर रहे है मगर विडंबना है कि इसका असर जमीनी स्तर पर होता हुआ दिखाई नही दे रहा है और हादसों की रफ्तार सड़को में मानो और तेज हो गई है ऐसा लोगो का कहना है बल्कि हादसों के नए प्वाइंट भी बन रहे है बतौर उदाहरण ग्राम देमार की सड़क इन दिनों काफी चर्चा में है जहां लगातार एक के बाद एक गंभीर हादसे हो रहे है मंगलवार आज फिर एक गंभीर हादसे से उस इलाके में चीख पुकार मच गई थी जब एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई थी इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए है जो कि पखांजूर के रहने वाले बताए गए है हालांकि उस इलाके में हो रहे इन हादसों से उस इलाके के ग्रामीण भी सहमे हुए है जो इस हादसे के बाद सड़क में उतर आए थे और इलाके में ब्रेकर समेत सुरक्षा संबंधी अन्य मांग करने लगे थे क्योंकि उस इलाके में लगातार हादसे हो रहे इस हादसे को मिलाकर उधर करीब आधा दर्जन हादसे अब तक हुए होंगे जबकि इसके पहले भी उधर और भी हादसे हो चुके है इस लिहाज से ग्राम देमार क्षेत्र को नया ब्लैक स्पॉट भी माना जा रहा है बहरहाल इस सड़क सुरक्षा माह में इतने हादसे हुए है जो कि शायद सुरक्षा माह में अब तक नहीं हुए होंगे क्योंकि इसके अलावा आज ही रूद्री रोड में और एक हादसा हुआ है जिसमे एक ई रिक्शा यात्री बस से टकराकर पलट गया था इसके अलावा भी शहर के साथ जिले की सड़को से रोज ही हादसों की खबरें आ रही है इस लिहाज से इस सड़क सुरक्षा माह के दावे फिलहाल हवा में ही नजर आ रहे जिसका असर जमीन पर तो फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा जहां राहत की बात होनी चाहिए वहां लोगों के दुख और दर्द सुनाई दे रहे है ऐसा भी लोग कह रहे है

Post a Comment