Top News

धमतरी में खुला साइबर थाना सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन अब पहली शिकायत का इंतजार ,,,,

धमतरी में खुला साइबर थाना सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन 

अब पहली शिकायत का इंतजार ,,,,

गोल्डी खान / धमतरी जिले के लिए यह एक उपलब्धि का विषय है की अब धमतरी में साइबर थाना खुल गया है चूंकि जिले में साइबर अपराध भी अब अन्य अपराधो की तुलना में बढ़ते जा रहे है तो इसकी जरूरत भी समझी जा रही थी जिसकी आज कमी पूरी भी हो गई हालांकि जिले में इसके अलावा कोतवाली समेत करीब 14 थाने और चौकियां भी है जो कि विभिन्न अपराधो के नियंत्रण के लिए खोली गई है मगर साइबर अपराध की बढ़ती तेज गति को लेकर अब यह थाना भी धमतरी में खुला है जिसका विधिवत वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने किया इस दौरान जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा एसपी सूरज सिंह परिहार मेयर रामू रोहरा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व स्टाफ भी थाने के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहे बता दे कि यह थाने की बिल्डिंग  अर्जुनी थाने के बगल में नयी बनाई गई है हालांकि साइबर थाना नया बन गया जहां अब सभी संसाधन और पर्याप्त स्टाफ भी रहेंगे जिनकी सहायता से साइबर अपराधों की रोकथाम या उसे नियंत्रित करने की दिशा में काम किया जायेगा मगर फिलहाल अभी इस थाने में पहली शिकायत की दरकार है मतलब थाना खुलने के बाद अभी यहां साइबर अपराध से जुड़ी कोई पहली शिकायत नहीं आई है यहां के मौजूदा पुलिस अफसरों व स्टाफ को नए थाने में पुरानी ही किसी शिकायत से काम शुरुआत करनी होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post