Top News

एक साल बाद फिर जागा निगम,,अतिक्रमण की कार्रवाई सवालों के घेरे में,,,पढ़िए दिलचस्प खबर

एक साल बाद फिर जागा निगम,,अतिक्रमण की कार्रवाई 

सवालों के घेरे में,,,पढ़िए दिलचस्प खबर 

गोल्डी खान /धमतरी निगम की अतिक्रमण पर कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है मामला थाने तक भी पहुंचा है दरअसल आपको बता दे कि सोमवार को निगम का तोडू दस्ता निगम के कुछ अधिकारी कर्मचारियों के साथ गोकुलपुर चौक के पास एक मकान में कार्रवाई के लिए पहुंचा था जहां भारी बवाल भी हो गया विधायक ओंकार साहू भी वहां पहुंचे थे अब इस मामले का यह दिलचस्प पहलू है जैसा कि उस मकान वाले(कब्जाधारी) की ओर से बताया गया कि उसके मकान को करीब एक साल पहले ही निगम के द्वारा अतिक्रमण बता कर तोड़ा गया था

जो कि आज भी जैसा का वैसा ही पड़ा हुआ है किंतु एक साल बाद पुनः निगम का अमला आज फिर सोमवार को उसे तोड़ने पहुंच गया था उसका यह भी आरोप है कि उसे इस उसी जगह में दोबारा कार्रवाई को लेकर न किसी तरह की नोटिस दी गई है और न ही जानकारी उसने सवाल उठाया है कि एक ही जगह में एक एक साल बाद ऐसी बार बार कार्रवाई होती है क्या ? इसके अलावा उसका यह भी कहना है कि वह जगह वैसी ही पड़ी हुई है वहां कुछ बनाया भी नहीं जा रहा है फिर निगम का अमला पुनः उस जगह में कैसे कार्रवाई को लेकर पहुंच गया उसने यह भी बताया कि उसके पास वैसे जमीन संबंधी पट्टा वगैरह भी है जिसे देखने की जहमत भी निगम के लोगो ने नहीं उठाई जबकि उसके अन्य कागज भी प्रोसेस में है इधर दूसरी ओर जब इस मामले में निगम के तोड़ुदस्ते की टीम के लोगो से जब इस विषय में बात की गई तो उनका भी जवाब काफी दिलचस्प था उनका कहना था कि निगम के आला अफसरों ने उन्हें तोड़ने भेजा था वहीं पूरी जानकारी दे पायेंगे हम तो सिर्फ कार्रवाई के लिए गए थे जबकि इधर निगम के आला अफसरों से जब इस विषय में चर्चा की गई तो  तो उनसे फिलहाल बात नहीं हो पाई उन्होंने खुद को अन्य काम में व्यस्त बताया है

Post a Comment

Previous Post Next Post