मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने की फर्जी शिकायत
जिंदा महिला को मृत बताने का आरोप
कहीं यह मामला कोई स्कैम तो नहीं ?
आक्रोशित मुस्लिम समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट
जानिए एसडीएम ने क्या कहा
गोल्डी खान /धमतरी एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मुस्लिम समाज के लोगों का नाम काटे जाने संबंधी आवेदन देने के आरोप सामने आ रहे है वहीं जिंदा महिला को मृत घोषित करने का भी आरोप है जिसकी शिकायत लेकर मुस्लिम समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे
और ऐसा करने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है साथ ही इस मामले को किसी स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है ज्ञात हो कि बुधवार को मुस्लिम समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत करते हुए बताए कि अधारी नवागांव वार्ड समेत मगरलोड व कुछ अन्य हिस्सों से ऐसी खबर आई है कि मुस्लिम समाज के लोगों के नाम काटे जाने को लेकर कुछ लोगो ने आवेदन दिया है उन्होंने यह आवेदन फर्जी तरीके से फर्जी नाम के तहत दिया है बताया कि नवागांव वार्ड में ऐसा आवेदन करीब 150 लोगो के लिए दिया गया है वहीं वार्ड की एक बुजुर्ग महिला बैतूल कौसर को मृत बताकर उनके नाम को भी काटे जाने संबंधी आवेदन दिया गया है
जबकि वह अभी जिंदा है समाज के लोग बुजुर्ग महिला को अपने साथ कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे थे जिन्होंने इस तरह फर्जी आवेदन करने वालों को बेनकाब कर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है अन्यथा आगे आंदोलन करने की भी बात कही गई है इस दौरान मुस्लिम समाज अंजुमन सदर शेख मोबीन राजू बसीर अहमद सैयद नवाब अली एम ए फहीम हाजी अमीन हाजी अहमद रजा दिलावर रोकड़िया सलीम रोकड़िया इकबाल बुरहान राजू कुरैशी वसीम कुरैशी अफजल अली रिजवी महबूब खान रफीक भाई आजम खान तारिक रजा हकीम खान समेत समाज के लोग उपस्थित थे
एसडीएम ने क्या कहां
जब इस मामले में एसडीएम पीयूष तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि बगैर जांच के किसी का भी नाम नहीं कांटा जायेगा इस तरह के आवेदनों की भी जांच की जायेगी कि किसने ऐसा आवेदन दिया है पश्चात आगे की कार्रवाई की जायेगी जिंदा महिला को मृत बताने के मामले को भी गंभीरता से लिया जायेगा।


Post a Comment