Top News

अपने घर के बिजली स्विच तक जाने की जरूरत नहीं सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी हो जायेगा स्विच ऑन ऑफ मेयर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

अपने घर के बिजली स्विच तक जाने की जरूरत नहीं सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी हो जायेगा स्विच ऑन ऑफ मेयर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

गोल्डी खान /धमतरी। स्मार्ट तकनीक के क्षेत्र में धमतरी में एक नया कदम बढ़ाया गया है जिसमें यहां बात की जा रही है अपने घर के उन तमाम स्विच की जो बिजली से चलते है दरअसल आपको बता दे कि हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित DVE ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को धमतरी में अपने एडवांस्ड IoT आधारित स्विच बोर्ड और होम ऑटोमेशन उत्पादों का औपचारिक लॉन्च किया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा ने उत्पादों का शुभारंभ किया। कंपनी द्वारा टच स्विच मॉड्यूल, टच स्विच बोर्ड, टच स्क्रीन पैनल, रिमोट कंट्रोल स्विच और डिजिटल टच सेंसर जैसे उत्पाद प्रस्तुत किए गए। इन उपकरणों का उपयोग घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक भवनों में बिजली से जुड़े उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि मोबाइल एप की सहायता से उपभोक्ता दूर रहते हुए भी लाइट, पंखा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऑन-ऑफ कर सकते हैं। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि डिजिटल युग में स्मार्ट तकनीक नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के साथ ऊर्जा बचत में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि IoT आधारित सिस्टम से अनावश्यक बिजली खपत कम होती है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलता है। उन्होंने इसे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इन उत्पादों को बाजार में उतारने से पहले गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े कई परीक्षण किए गए हैं। उत्पादों को शॉकप्रूफ, जल प्रतिरोधी और उपयोग में सरल बताया गया है। साथ ही इन्हें वारंटी के साथ उपलब्ध कराया गया है। धमतरी में DVE ऑटोमेशन के लॉन्च को लेकर तकनीक से जुड़े लोगों और उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया। स्मार्ट होम तकनीक के विस्तार से आने वाले समय में शहरों में आधुनिक जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post