Top News

कांग्रेस के राहत के प्रदर्शन में आई जोखिम में जान कांग्रेसियों के साथ पुलिस और पत्रकार हुए घायल पढ़िए पुरी खबर

कांग्रेस के राहत के प्रदर्शन में आई जोखिम में जान 

कांग्रेसियों के साथ पुलिस और पत्रकार हुए घायल 

पढ़िए पुरी खबर

गोल्डी खान / धमतरी कांग्रेस के राहत के प्रदर्शन में जोखिम में जान आ गई थी यह जोखिम कांग्रेसियों के साथ पुलिस और पत्रकारों को भी उठाना पड़ गया एक निजी चैनल की महिला पत्रकार के पैर में भी तकलीफ हो गई है जिसे एक सप्ताह डॉक्टर ने घर पर आराम करने की सलाह दी है साथ दवा और इलाज भी किया है ज्ञात हो कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनरेगा बचाव और धान खरीदी के मुद्दे को लेकर  जोरदार प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट मार्ग में हुआ था हालांकि इस मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस आक्रामक रुख अपना रही है इसी तरह आज  भी कांग्रेसियों का तेवर था जो कि कलेक्ट्रेट से महज चंद कदम दूर पर अपना आंदोलन प्रदर्शन कर रहे थे हालांकि पुलिस ने भी कांग्रेसियों के तेवर को भांप लिया था और इस बार अलग तरह का घेरा उन्हें रोकने के लिए उस क्षेत्र में लगाया गया था 
अलावा बहुत से पुलिसकर्मी और अफसर भी मौके में मौजूद थे  बता दे कि दोपहर 12 करीब बजे से उनका यह प्रदर्शन वहां जारी था इस दौरान करीब एक डेढ़ बजे अचानक कहां पर बात बिगड़ी कि प्रदर्शन में अचानक हलचल मच गई और प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों के साथ आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और पत्रकार अचानक जमीन पर गिर पड़े चूंकि ऐसा अचानक हुआ तो किसी को कही सम्हलने का मौका ही नहीं मिला जिसका परिणाम यह हुआ कि सभी को चोटिल होना पड़ गया जिसमे किसी को ज्यादा तो किसी को कम चोट आई मगर चोट सभी को लगी थी इसी दौरान एक निजी चैनल की महिला पत्रकार को भी पैर में चोट आई है उसके पैर में तकलीफ ज्यादा हो गई है प्रदर्शन के बाद पत्रकारों और पुलिस की सहायता से उसे एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया और एक सप्ताह घर पर रहने की सलाह दवाओं के साथ दी है जिनकी सेहत जानने धमतरी के अन्य पत्रकार भी अस्पताल पहुंचे थे इधर आपको बता दे कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नीलम चंद्राकर आनंद पवार नीशु चंद्राकर सूर्यप्रभा चेट्टियार कविता योगेश बाबर सुमन मेश्राम वातंजलि गोस्वामी गीत राम सिन्हा मोनू साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post