Top News

सड़क में पानी देख आई बरसात की याद मगर ,,यहां मामला कुछ और था ,,मेयर ने दी ठेकेदार को चेतावनी,,एंबुलेंस का भी रुक रहा रास्ता,,पढ़िए पूरी खबर

सड़क में पानी देख आई बरसात की याद मगर ,,यहां मामला कुछ और था ,,मेयर ने दी ठेकेदार को चेतावनी,,एंबुलेंस का भी रुक रहा रास्ता,,पढ़िए पूरी खबर

गोल्डी खान /धमतरी सदर बाजार इलाके की सड़क में अचानक पानी पानी नजर आने लगा था जिसे देख लोग बरसात के मौसम को याद करने लगे थे मगर वर्तमान में बारिश का तो मौसम नहीं है इस लिहाज से लोग सदर मार्ग में इतना पानी आया कहां से यह भी कहने लगे थे बाद में पता चला कि बालक चौक क्षेत्र की ओर से मकई तालाब इलाके तक जमीन में पाइप डालने का काम चल रहा है जिसकी वजह से सदर का मुख्य मार्ग पानी पानी हो गया है जहां पानी की पाइप लाइन लीकेज हो गई है ऐसा लोगो ने कहा हालांकि काम के दौरान ऐसा हुआ है यह भी लोगो का कहना था साथ ही लोग यह भी कहने लगे थे कि काम करते समय ठेकेदार को एहतियात बरतना चाहिए जिसकी वजह से लोगो को बड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि इस काम की वजह से मार्ग तो अवरुद्ध हो ही रहा है एंबुलेंस का भी 
रास्ता रुक रहा है
हालांकि यह शिकायत निगम के महापौर रामू रोहरा तक भी पहुंची है जिन्होंने कहा कि उन्होंने ठेकेदार को
इस संबंध में चेतावनी दी है और लीकेज पाइप को जल्द सुधारने के साथ कार्य को बेहतर तरीके से करने के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने को लेकर भी चेताया है

Post a Comment

Previous Post Next Post