Top News

मेयर ने की महिला की मदद नगद राशि के साथ दिया पीएम आवास

मेयर ने की महिला की मदद

 नगद राशि के साथ दिया 

पीएम आवास

गोल्डी खान /धमतरी स्टेशन पारा में भीषण आगजनी  में  जहां महिला का घर और उसके घर के सभी सामान जलकर खाक हो गए वहीं मेयर रामू रोहरा ने मौके में पहुंचकर उसे बड़ी राहत दी है ज्ञात हो कि शनिवार की शाम स्टेशन पारा निवासी महिला पूर्णिमा के घर में अचानक भीषण आग लग गई थी जिसकी वजह से उसके घर के सारे सामान  जलकर नष्ट हो गए थे गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था अन्यथा भीषण आग का भयानक असर बस्ती के अन्य घरों तक भी पहुंच सकता था बहरहाल इस भीषण आगजनी की सूचना के बाद निगम के मेयर रामू रोहरा स्टेशन पारा बस्ती में पहुंचे थे

जिन्होंने महिला की मदद करते हुए उसे एक प्रधानमंत्री आवास दिया है साथ ही 15 हजार रुपए नगद भी उसे दिया है जो कि महिला के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है विदित हो कि मेयर श्री रोहरा का यह मानवीय संवेदना से भरा  रूप अक्सर ही सामने आता रहता है जो कि हादसों और संकट की घड़ी में अक्सर ही लोगो के साथ खड़े हुए नजर आते है और उनकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते जो कि उनके स्वभाव की सुंदरता को और भी ज्यादा निखारता है

Post a Comment

Previous Post Next Post