Top News

रेत खदान से बड़ी खबर मशीन छोड़ भागे रेत माफिया राजधानी से पहुंची उड़नदस्ता टीम

रेत खदान से बड़ी खबर मशीन छोड़ भागे रेत माफिया राजधानी से पहुंची उड़नदस्ता टीम

गोल्डी खान /धमतरी जिले में अवैध रेत की निकासी का मामला वैसे तो नया नहीं जहां अक्सर ही अवैध रेत के उत्खनन के मामले सामने आते रहते है बताया गया कि सोमवार को राजधानी रायपुर से खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम धमतरी पहुंची थी जिसके द्वारा ग्राम जंवरगाव में कार्रवाई करते हुए चेन माउंटेन मशीन और हाईवा वाहनों को पकड़ा गया है जबकि रेत माफिया की अवैध निकासी करने वाले टीम को देख भाग खड़े हुए थे इधर इसी तरह की एक और कार्रवाई ग्राम दोनर क्षेत्र की एक खदान में और हुई है जहां से भी  चेन मशीन और हाईवा वाहने पकड़ी गई है यहां से भी रेत माफिया फरार हो गए थे यहां भी टीम को सिर्फ गाड़ियां ही मिली मतलब दोनों ही जगह की कार्रवाई में करीब तीन चेन माउंटेन और तीन चार हाईवा वाहने पकड़ी गई है दूसरी ओर इस कार्रवाई से जहां रेत माफियाओं में हड़कम है वहीं दूसरी ओर इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि धमतरी खनिज विभाग को शायद इस अवैध उत्खनन की जानकारी नहीं थी जो रायपुर से उड़नदस्ता टीम को यहां कार्रवाई के लिए आना पड़ गया हालांकि धमतरी खनिज विभाग का यह कहना है कि यह कार्रवाई संयुक्त रूप से टीम  बनाकर की गई हैबहरहाल आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है यह देखना दिलचस्प होगा जिस पर सभी की निगाह बनी हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post