पुलिस के उत्साह को चोरों ने किया फीका इधर उपलब्धि पर मिल रहा था ईनाम तो उधर रजिस्टर में दर्ज हो रहा था नया अपराध चर्चा व्याप्त
गोल्डी खान /धमतरी पुलिस के उत्साह को चोरों ने फीका कर दिया दरअसल यह तब हुआ जब एसपी अपने थाना प्रभारियों को बेहतर कार्य विवेचना और अपराध नियंत्रण करने का ईनाम दे रहे थे मगर उसी दिन की पहली रात में चोरों ने आकाशगंगा कॉलोनी के कई घरों के ताले तोड़ दिए थे जिससे यह माना जा रहा है कि पुलिस का उत्साह इस घटना से थोड़ा फीका हो गया क्योंकि एक तरफ अच्छा काम करने की तारीफ की जा रही थी तो दूसरी तरफ अपराध के रजिस्टर में एक और नया और बड़ा अपराध दर्ज हो रहा था ज्ञात हो कि परसो रात में शहर की पॉश कॉलोनी जिसे आकाशगंगा कॉलोनी कहते है जहां कुछ पुलिस अफसरों के साथ कुछ शासकीय विभाग के अफसर भी रहते है इस कॉलोनी में चोरी की घटना हुई बताया जाता है कि इसी कॉलोनी में प्रदेश के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार भी रहते है हालांकि उनके घरों की ओर वैसे तो कुछ नहीं हुआ मगर उसी कॉलोनी के दूसरी तरफ यह वारदात हुई है जो कि वहां से ज्यादा दूर भी नहीं है जहां बेखौफ होकर चार पांच बदमाश आते है और आराम से घरों के भीतर घुसकर उसके ताले तोड़ते है बताया गया कि कॉलोनी के तीन घरों में चोरों ने हाथ साफ किया है और वहां से जेवर नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए जबकि आधा दर्जन घरों का ताला वहां टूटा है सुबह इस घटना की जानकारी जब कॉलोनी के लोगो को लगी तब फिर मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी बहरहाल अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है मगर फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है वहीं दूसरी ओर सोमवार को ही एसपी ने जिले के कुछ थाना प्रभारियों को मतलब थानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है हालांकि यह सम्मान पिछले कार्य को लेकर हो सकते है मगर उसी दिन पुनः अपराध के रजिस्टर में एक नया और बड़ा अपराध जिले के खाते में आ गया था जो कि हैरान करने वाला तो है वहीं जनसुरक्षा पर बड़ा सवाल भी छोड़ रहा था

Post a Comment