Top News

राजनीतिक माहौल गरम है, विधायक ने नगर घड़ी और पाइप लाइन बिछाने पर लगाए गंभीर आरोप भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप कहा समीक्षा बैठक लेकर करूंगा जवाब तलब

राजनीतिक माहौल गरम है, विधायक ने नगर घड़ी और पाइप लाइन बिछाने पर लगाए गंभीर आरोप भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप कहा समीक्षा बैठक लेकर करूंगा जवाब तलब

गोल्डी खान /धमतरी शहर के चौक चौराहों पर वैसे तो क्षेत्र के विधायक नजर नहीं आते है मगर सोमवार को अचानक उनका दौरा मकई चौक और बालक चौक में हो गया था जहां उन्होंने चर्चित पाइप लाइन विस्तार काम की गहराई देखी मतलब काम में कितनी प्रगति हुई है उसका बारीकी से निरीक्षण किया और निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए साथ ही मेयर रामू रोहरा के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए इसके साथ ही उनका कहना था बार बार गड्ढा खोदकर पाइप बिछाई जा रही जो कि भ्रष्टाचार है 

आम जनता के पैसों को निगम बर्बाद कर रहा है इसके साथ उन्होंने नगर घड़ी को लेकर भी फब्तियां कसते हुए कहा कि नगर घड़ी को लेकर बहुत तामझाम किया गया ईनाम की घोषणा भी की गई फिर नगर घड़ी बनी भी मगर अब वह फिर से खराब है जिसके कांटों को देख ऐसा लगता है मानो वह अलग अलग देश का टाइम बता रहे है उन्होंने पाइप लाइन मुद्दे पर यह भी कहा कि आमापारा ढलान में है बालक चौक मकई तालाब चढ़ाव में है तो नीचे से ऊपर पानी कैसे आयेगा ? यह सोचने वाली बात है इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह निगम के जिम्मेदारो की बैठक लेकर इस मुद्दे के साथ अन्य मुद्दों पर जवाब तलब करेंगे और एक साल में उन्होंने क्या क्या किया यह भी पूछेंगे उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह शहर के मुख्य मार्गो में इस तरह का काम बार बार होने से व्यापारी भी परेशान हो रहे और आम जनता भी बहरहाल 
शहर विकास और शहर के गंभीर मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों का इस तरह सड़क में उतरकर सामने आना सभी को अच्छा भी लग रहा है क्योंकि समस्याओं से पीड़ित तो सभी शहरवासी है मगर इस मामले में यह भी चर्चा हो रही कि विधायक भी साल में शायद पहली बार ही शहर में इस तरह औचक निरीक्षण में नजर आए है जबकि मेयर रामू रोहरा तो अक्सर ही ग्रामीण दौरे पर रहते है तो इनके इधर आने को और उनके बार बार उधर जाने को भी लोग अब क्षेत्रवाद की राजनीति से जोड़कर देख रहे है और तरह तरह की चर्चा भी कर रहे है

Post a Comment

Previous Post Next Post