Top News

सैनिक स्कूल की जगह तय नहीं श्रेय ले रहे जनप्रतिनिधि लोगो ने कहा धमतरी में खुले सैन्य स्कूल

सैनिक स्कूल की जगह तय नहीं

श्रेय ले रहे जनप्रतिनिधि

लोगो ने कहा 

धमतरी

में खुले सैन्य स्कूल



गोल्डी खान /धमतरी जिला इन दिनों कागजी दावों को लेकर काफी खुश नजर आ रहा है मगर कागज की तस्वीर को जमीन पर उतरने में अभी काफी वक्त लग सकता है जिसका इंतजार फिलहाल तो करना ही पड़ेगा दूसरी ओर इन मामलों में जिले के कुछ नेता पब्लिक से भी ज्यादा खुश नजर आ रहे है जिसका एक उदाहरण सैनिक स्कूल की सहमति है हालांकि यह बड़ी ही खुशी की बात है कि जिले में सैनिक स्कूल खुलेगा जो कि प्रदेश का दूसरा स्कूल होगा जिसकी स्वीकृति पर मुहर तो लग गई है मगर यह स्कूल कहा खुलेगा यह फिलहाल अभी तय नहीं है हालांकि चर्चा धमतरी के साथ कुरूद की भी काफी गर्म है कि यह स्कूल कुरूद में खुल सकता है मगर यह देखने के लिए भी अभी फिलहाल इंतजार ही करना होगा कि इस स्कूल की नींव कहा डलेगी किंतु धमतरीवासी यह चाहते है कि धमतरी में यह स्कूल खुले धमतरी के जनप्रतिनिधियों के साथ पब्लिक भी यह चाह रही है कि सैन्य स्कूल धमतरी में ही खुले  मगर जब तक स्कूल के लिए जगह का चयन नहीं हो जाता यह कहना अभी मुश्किल ही होगा कि स्कूल धमतरी जिले में कहा पर खुलेगा फिलहाल इस मामले में जिले के अफसर भी अभी कुछ बोलने के पक्ष में नहीं है मगर नेता श्रेय लेने की दौड़ में आगे जरूर नजर आ रहे है जिन्हें लोग भी यह कहते सुने जा रहे कि  पहले काम पूरा हो जाता उसके बाद नेतागण श्रेय लेते तो अच्छी बात होती

Post a Comment

Previous Post Next Post