Top News

कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मांगा था सैनिक स्कूल पूर्व मेयर ने पूर्व सीएम को दिया धन्यवाद 2021 में की गई थी यह मांग पढ़े पूरी खबर

कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मांगा था सैनिक स्कूल

पूर्व मेयर ने पूर्व सीएम को दिया धन्यवाद 2021 में की गई थी

यह मांग

पढ़े पूरी खबर

गोल्डी खान/धमतरी

जिले का विकास फिलहाल स्वीकृति और सहमति तक ही अभी सीमित है जिसे धरातल में उतरने में भी काफी वक्त लग सकता है इसके साथ सवाल यह भी उठता है कि स्वीकृति और सहमति के साथ धमतरी जिले में विकास की मांग किसने किससे और कब की थी इसी सवाल से यह मुद्दा भी जुड़ा हुआ है जो कि जिले में खुलने वाली सैन्य स्कूल से भी जुड़ा हुआ है ज्ञात हो कि अभी अभी जिले को एक सैनिक स्कूल की खास सौगात मिली है मतलब जिले में सैनिक स्कूल खुलेगा हालांकि  जिले में यह कहां खुलेगा अभी कोई नहीं जानता मगर इसकी सहमति पर मुहर जरूर लग गई है इस दौरान  पूर्व निगम के मेयर विजय देवांगन का भी एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही उन्होंने बताया है कि सैनिक स्कूल समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी पूर्व सभापति अनुराग मसीह नीलम चंद्राकर तारिणी चंद्राकर समेत अन्य कांग्रेसी जन साल 2021 में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में जाकर धमतरी जिले के लिए सैनिक स्कूल बीएड डीएड  कॉलेज समेत अन्य विकास कार्यों की मांग किए थे जिन कामों पर मुहर लग रही है जिसे लेकर उन्होंने उनका धन्यवाद भी दिया है

उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके समक्ष अपनी यह मांगे रखी थी जिसमे सैनिक स्कूल डीएड व बीएड कॉलेज मुजगहन से रत्नाबांधा सड़क चौड़ीकरण सिहावा चौक से नहर नाका तक चौड़ीकरण, नहर नाका से बिलाईमाता मंदिर रामबाग तक व बिलाई माता मंदिर से लक्ष्मी निवास चौक गोकुल तक गौरव पथ, बस स्टैंड के लिए खपरी से पुराना रायपुर धमतरी मार्ग गुजराती कॉलोनी पहुंच मार्ग, जिला अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार, धमतरी शहर में पुरानी मंडी में एग्रोमाल कामर्शियल मॉल, गोकुल नगर विकास, 9 तालाबों का विकास एवं सौंदर्याकरण, मल्टी लेवल पार्किंग शहर में अलग-अलग वार्डों में 8 सामुदायिक भवन समेत अन्य मांगे शामिल थी यह मांग साल 2021में की गई थी

Post a Comment

Previous Post Next Post