पार्षद की बाइक चोरी
पार्षद ने कहा पुलिस के हवाई दावे
जमीन पर बेअसर
गोल्डी खान/धमतरी शहर के साथ जिले में चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है बावजूद पुलिस आंकड़ों में वारदातों को कम आंक रही है धमतरी में आम इंसान के अलावा डॉक्टर जनप्रतिनिधि यहां तक पुलिस के घरों में भी चोरी हो रही है अब एक और ताजा मामला सामने आया है जिसमे कांग्रेसी पार्षद के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई बता दे कि यह घटना शनिवार सुबह जोधापुर वार्ड से सामने आई है जहां निवासरत पार्षद विशु देवांगन जो कि निगम में उप नेताप्रतिपक्ष भी है उनकी बाइक चोरी हो गई पार्षद ने बताया रात में बाइक रोज की तरह घर के पास खड़ी थी सुबह गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी ढूंढने पर भी गाड़ी नहीं मिली बाद में कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकयत की गई है इधर मालूम हो कि जिले भर से चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है हत्या लुट समेत अन्य अपराधो में भी कोई कमी नहीं है हादसे भी बराबर हो रहे है बावजूद पुलिस के आला अफसर इन वारदातों घटनाओं के आंकड़ों को कागज में कम बताते है जिसका शायद धरातल की सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है इस मामले में पार्षद के द्वारा भी पुलिस के हवाई दावों को जमीन पर बेअसर बताया गया है और चोरों को पकड़ने के साथ बाइक को जल्द ढूंढने की मांग की गई है

Post a Comment