Top News

कलेक्टर जिस टापू को सहज रहे उस टापू के पास मिली अवैध शराब बनाने की सामग्री पुलिस आगे तो आबकारी विभाग रह गया पीछे पढ़िए दिलचस्प खबर

कलेक्टर जिस टापू को सहज रहे उस टापू के पास मिली अवैध शराब बनाने की सामग्री पुलिस आगे तो आबकारी विभाग रह गया पीछे

पढ़िए दिलचस्प खबर

गोल्डी खान /धमतरी जिले के कलेक्टर जिस टापू को सहज रहे है उसी टापू के पास बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री महुआ लाहन ड्रम वगैरह मिले है इस मामले में खासबात यह रही कि इस मामले में पुलिस फुर्ती दिखाकर आगे हो गई तो वहीं आबकारी विभाग पीछे रह गया ज्ञात हो कि जिले में नशे की रोकथाम को लेकर जिला और पुलिस प्रशाशन दोनों ही जुटे हुए यहीं वजह है कि नशे की सामग्री की बिक्री करने वालों को लगातार पकड़ा जा रहा है अलावा नशे की सामग्री यहां वहां पीने पिलाने पर भी प्रतिबंध है इसी कड़ी में जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने पर्यटन की संभावना के मद्देनजर जिले के गंगरेल बांध के ठेमली टापू को सहजने उसकी खूबसूरती को चार चांद लगाने का भी प्रयास कर रहे है और टापू को  विभिन्न तैयारियों के तहत खास बनाया जा रहा है मगर इसी दौरान सोमवार को यह खबर सामने आई कि उसी ठेमली टापू में पुलिस की दो थानों रूद्री और केरेगांव की पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी जहां उन्हें यह खबर मिली थी वहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है हालांकि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां कोई व्यक्ति तो नहीं मिला मगर शराब बनाने की सामग्री महुआ लाहन ड्रम चूल्हा गंजी  वगैरह बड़ी मात्रा में मिली है पुलिस अब उस जगह मे कौन अवैध रूप से शराब बना रहा था उसकी तलाश कर रही है वहीं इस मामले में दूसरी तरफ यह भी चर्चा हो रही कि इस मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भी दो दिन से थी मगर विभाग ने इस मामले को हल्के में लिया और फुर्ती नहीं दिखाई जबकि पुलिस ने फुर्ती दिखाकर इस कार्रवाई की उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है इस हिसाब से विभाग की यह कार्यशैली भी चर्चा में है


टापू से पकड़ाया ये सामान

200 लीटर क्षमता के नीले/काले प्लास्टिक ड्रम – 05 नग

छोटे प्लास्टिक ड्रम – 03 नग

जर्मन गंजी – 06 नग

स्टील गंजी – 05 नग

लोहे के चूल्हे – 04 नग

घमेला – 06 नग

इसके अतिरिक्त 05 बड़े ड्रमों में भरा हुआ लगभग 200-200 लीटर महुआ लाहन (कुल 1000 लीटर) मौके पर पाया गया है

जिसे मौके में ही नष्ट किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post