कुरूद में काम कर रहा जुआरियों का तगड़ा नेटवर्क
सांठगांठ की भी पुरी गुंजाइश
साहब
बदल के क्यों नहीं देखते
शायद पटरी पे आ जाए गाड़ी
चर्चा व्याप्त
गोल्डी खान /धमतरी जुआ और जुआरियों के मामले में शहर के साथ धमतरी जिला बहुत बदनाम होता है मगर कुरूद ब्लाक इस रफ्तार में सबसे आगे ही नजर आता है जहां जुआ के मामले में जुआरियों का तगड़ा नेटवर्क है वहीं नशे के साथ अन्य मामलों में भी कुरूद की रफ्तार बराबर तेज बनी हुई है जिसके प्रमाण प्रारंभ से यानी पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड से पता चलते है फिर चाहे वह अपराधिक आंकड़े हो या फिर सामाजिक बुराई से जुड़े मामले हो,इसमें माना जाए तो इधर से ही विभाग की काफी किरकिरी हो रही है मजे की बात तो यह भी है कि अभी भी कुरूद ब्लॉक में जुआ समेत अन्य तरह के अवैध काम चल ही रहे है जिस पर मीडिया ने ही पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया तब जाकर एक कार्रवाई भखारा क्षेत्र से सोमवार को सामने आई है अन्यथा यह भी गुपचुप तरीके से चल ही रहा था बहरहाल कुरूद ब्लाक के बदलते वातावरण से उधर के आम शहरी और ग्रामीण खुद ही परेशान है जिनका कहना है कि जो इस ब्लॉक में नहीं होता था अब सब हो रहा है जो वातावरण में बदलाव भी चाहते है,चोरी लूट चाकूबाजी नशा खोरी हत्या ऐसा कौन सा अपराध है जो उधर नहीं हो रहा है अभी कुछ दिनों पहले तो एक बेहद शर्मनाक घटना भी सामने आ चुकी है जिसे भी नशे की एक वजह माना जा रहा है अलावा स्कूल के मामले को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता कहीं न कही यह भी बदलते वातावरण का ही असर माना जा रहा है फिर इससे पहले एक गांव से कुछ कम उम्र के बच्चों का जुआ खेलते वीडियो भी वायरल हुआ था यही वजह है कि अब उस क्षेत्र के लोग पुलिस आला अफसरों से यह मांग भी कर रहे है कि यदि वातावरण में बदलाव देखना ही है तो बदलाव विभाग की ओर से भी किया जाना चाहिए,मगर यह बदलाव थोड़े बड़े स्तर पर हो तो शायद वातावरण में इसका असर पड़े अन्यथा छोटे अफसर तो इधर से उधर होते ही रहते है
Post a Comment