Top News

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में पुलिस का खुला खाता एक गिरफ्तार बड़े सटोरिया फिलहाल पकड़ से दूर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में पुलिस का खुला खाता 

एक गिरफ्तार 

बड़े सटोरिया 

फिलहाल पकड़ से दूर


गोल्डी खान /धमतरी ऑनलाइन क्रिकेट मैचों की शुरुवात के साथ ही जिले के सट्टेबाज भी सक्रिय हो जाते है जो सामने कोई  और चेहरा रख कर पर्दे के पीछे से अपना काम करते है हालांकि पुलिस उनकी तलाश करती है मगर अंत तक वह बड़े सट्टेबाज खाईवालों तक नहीं पहुंच पाती बहरहाल पिछले करीब पखवाड़े भर से क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच जारी है जिसके चालू होने के साथ ही धमतरी के साथ जिले के कुछ हिस्सों से क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने की खबरें आ रही थी जिसमें यूजर आई डी के माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा था

इसी सूचना के तहत रूद्री पुलिस और साइबर टीम ने एक युवक को पकड़ा है जिस पर सट्टा खिलाने का आरोप है जिसके कब्जे से कुछ नगदी रकम और कुछ मोबाइल आदि जप्त कर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है इस कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा हो रही कि धमतरी शहर के साथ जिले के कुछ और भी युवक इस तरह के काम में लिप्त है मगर वह फिलहाल पर्दे के पीछे है जिन्हें शायद कुछ सफेदपोश लोगो का संरक्षण भी प्राप्त है यही वजह है कि वह अक्सर ही पर्दे के पीछे ही रहते  है जहां तक पुलिस भी शायद नहीं पहुंच पाती है खैर इस कार्रवाई के साथ क्रिकेट सट्टे में पुलिस की पहली कार्रवाई की शुरुवात हुई है जिसमे अब आगे यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पुलिस के इस खाते में कितनी और उपलब्धियां आती है और इस उपलब्धि में किसी बड़े खाईवाल का नाम भी आता है या नहीं या फिर वह पुलिस से दूर ही रहते है

Post a Comment

Previous Post Next Post