Top News

खास खबर,,कलेक्टर जनदर्शन का बदला दिन सोमवार की जगह मंगलवार को होगा जनदर्शन मगर ,,,बुधवार को भी मिलेंगे कलेक्टर


खास खबर,,कलेक्टर जनदर्शन का बदला दिन

सोमवार की जगह मंगलवार को होगा जनदर्शन

मगर ,,,बुधवार को भी मिलेंगे कलेक्टर 

गोल्डी खान /धमतरी जिले के लोगो के लिए यह बहुत ही खास खबर है जो कि कलेक्टर जनदर्शन से जुड़ी हुई है जिसका दिन यानी (वार )अब बदल दिया गया है मतलब अब जनदर्शन सोमवार की जगह मंगलवार को होगा ज्ञात हो कि बुधवार को जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जिस तरह पहले सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन हुआ करता था अब उसके दिन को बदल दिया गया है जो अब सोमवार की जगह मंगलवार को होगा हालांकि कलेक्टर बुधवार को भी मिलेंगे किंतु जिले के आम नागरिकों के लिए यह खास जानकारी है कि  यदि उन्हें जनदर्शन में आना है तो वह लोग अब सोमवार की जगह मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे बताया गया कि

आगामी 3 मार्च  (मंगलवार) से प्रत्येक मंगलवार को  ही जनदर्शन हुआ करेगा जिसका समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post