निगम से बाहर आई आवाज
जनप्रतिनिधियों में हो रहा विवाद
चर्चा व्याप्त !!
गोल्डी खान /धमतरी नगर निगम का एक मामला काफी सुर्खियों में है मतलब इसे लेकर शहर में काफी चर्चा हो रही है कि आखिर उस दिन हुआ क्या था हालांकि उस दिन वहां हुआ क्या था यह तो कोई भी नहीं जानता मगर जो भीतर था इसकी उसे ही जानकारी होगी ऐसा भी कहा जा रहा है बहरहाल यहां पर नगर निगम की बात की जा रही है और दरअसल यह बात दो तीन दिन पुरानी है जब यह खबर जंगल में आग की तरह शहर में फैली कि निगम के भीतर चार जनप्रतिनिधियों के बीच काफी तगड़ी बहस हुई है या इसे विवाद भी कहा जा सकता है अब यह विवाद या बहस उनके बीच क्यों हुई यह तो स्पष्ट नहीं है मगर लोग यह कयास भी लगाने लगे थे कि निगम के कुछ कुछ काम शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे है शायद उन्ही कामों को लेकर उनमें विवाद हुआ होगा जिसमे काम का पसंद आना या नहीं आना भी उनके बीच बहस का कारण हो सकता है कुछ लोग तो मामले को दूसरे ही एंगल से भी देख रहे थे और तरह तरह की चर्चा भी कर रहे थे हालांकि इस संबंध में कुछ जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की गई तो उनके अलग अलग जवाब भी सामने आए जिसके बाद इस चर्चा को और बल मिला कि निगम में उस दिन जरूर कुछ न कुछ हुआ था जिसकी जानकारी भले ही जनप्रतिनिधि छिपा रहे है मगर उनके बीच किसी न किसी मुद्दे को लेकर नाराजगी जरूर है जो इस तरह की चर्चा बनकर निगम से बाहर आई है खासबात यह चारों जनप्रतिनिधि एक ही पार्टी के प्रतिनिधि भी बताए गए है दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद उन पुरानी बातों को भी याद किया जा रहा है जब निगम में एक ही पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधि कुछ कुछ मुद्दों पर अपनी ही पार्टी के दूसरे नेताओं पर बिफर पड़े थे मतलब इससे यह भी पता चलता है कि निगम में वैसे तो सब ठीकठाक ही बताया जा रहा मगर भीतर के नेताओं के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं है जो आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में भी आ रहा है

Post a Comment