Top News

भाजपा मेयर को लेकर छलका कांग्रेसी पार्षद का स्नेह मिठाई खिलाते हुए तस्वीर हुई वायरल लोगो में हो रही तरह तरह की चर्चा

भाजपा मेयर को लेकर छलका कांग्रेसी पार्षद का स्नेह

मिठाई खिलाते हुए तस्वीर हुई वायरल

लोगो में हो रही तरह तरह की चर्चा


गोल्डी खान /धमतरी कांग्रेस और भाजपा वैसे तो एक दूसरी की प्रतिद्वंदी पार्टी है वहीं धमतरी में तो पक्ष विपक्ष का भी बड़ा ही तेज मामला है इसी बीच गुरुवार को एक तस्वीर वायरल होती है जिसमे कांग्रेस के एक पार्षद भाजपा के मेयर रामू रोहरा को अपने हाथ से मिठाई खिलाते हुए नजर आते है हालांकि वह उन्हें मिठाई क्यों खिला रहे है यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है मगर राजनीति में यह मुद्दा जरूर गरम हो गया है जिसे लेकर तरह तरह की चर्चा भी हो रही कि जहां एक तरफ कांग्रेस और कांग्रेसी पार्षद निगम के मेयर और निगम की कार्यशैली को लेकर हमेशा ही आक्रामक रहते है वहीं कांग्रेस के ही एक पार्षद का महापौर को लेकर यह स्नेह कैसे छलक रहा है
बहरहाल इन  तस्वीरो को लेकर अब लोग इसकी वजह तलाश करने में जुटे हुए है और विभिन्न तरह के कयास भी लगा रहे है जिसका क्या कारण निकलकर सामने आता है यह तो बाद में ही स्पष्ट होगा फिलहाल सोशल मीडिया में यह तस्वीरें काफी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसे लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म बताया जा रहा है बता दे कि यह तस्वीरे बुधवार को नगर निगम से सामने आई है

Post a Comment

Previous Post Next Post