भूपेश बघेल के बयान से नयी आशंका नयी बहस ने लिया जन्म
प्रशासन भी सकते में ,,,,,,भूपेश बघेल ने जताई है नगरी सिहावा क्षेत्र में अफीम की खेती होने की आशंका !!
गोल्डी खान /धमतरी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी सिहावा का स्पष्ट तौर पर नाम लेते हुए कहा है कि नगरी सिहावा की तरफ भी उस तरह की खेती हो रही है मतलब उनका यह बयान प्रदेश के कुछ जिलों में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद सामने आया है और उन्होंने इसी सिलसिले में यह बयान देते वक्त ऐसा कहा है जिसमे उनके कहने का मतलब स्पष्ट तौर पर यह सुनाई दे रहा है कि वह नगरी सिहावा की ओर भी अफीम की खेती होने का संकेत दे रहे है हालांकि उनके इस बयान को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने इस मामले पर राज्य सरकार और भाजपा नेताओं पर भी तंज कसा है मगर दूसरी ओर उनके इस बयान के सामने आने से जिले में सनसनी भी फैल गई है जिसे लेकर लोग जिले के मौजूदा हालातों पर गौर करते हुए यह भी कह रहे है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल के बयान में सच्चाई कितनी है यह तो जिले से ऐसा कुछ मामला सामने आने के बाद ही पता चल पायेगा मगर धमतरी जिले में अन्य नशे की बात करे तो यहां नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है जिससे इंकार भी नहीं किया जा सकता क्योंकि अब तक धमतरी जिले में केवल तंबाखू बीडी सिगरेट गांजा और शराब ही एक नशा था मगर पिछले कुछ समय से यहां हेरोइन चिट्ठा नशीली गोलियों का नाम अब शराब गांजे बीड़ी सिगरेट तंबाखू से पहले आ रहा है इस लिहाज से उनके इस बयान में कोई हैरानी भी नहीं होनी चाहिए ऐसी भी चर्चा हो रही है क्योंकि जिले के वनांचल में बहुत से ऐसे भी हिस्से है जहां महीनों महीनों लोगो के पाव तक नहीं पड़ते है बहरहाल उनके इस बयान से जिले में बढ़ते नशे के कारोबार और उसकी तेजी पर एक और नयी आशंका को बल देने के साथ नयीं बहस को भी बल दे दिया है हालांकि इस मामले को प्रशासन भी हल्के में नहीं ले रहा है कृषि विभाग भी इस मामले की पतासाजी में जुट गया है

Post a Comment