Top News

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई मगर फिलहाल दी गई हिदायत ??

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई मगर 

फिलहाल दी गई हिदायत ??

गोल्डी खान धमतरी अवैध प्लाटिंग का जाल शहर में फैल गया है जहां से कलेक्ट्रेट इलाका भी अछूता नहीं है शासकीय दफ्तरों के इर्द गिर्द भी अवैध प्लाटिंग की खबरें आती है मगर इस मामले में दिलचस्प बात यह भी है प्रशासन की टीम कार्रवाई भी करती है मगर उसे दिखावे की कार्रवाई भी कहा जाता है बुधवार को ऐसा ही एक मामला गोकुलपुर इलाके से सामने आया है जहां अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी जहां प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सड़क निर्माण ध्वस्त कर अन्य सामग्री जप्त की है हालांकि विदित हो कि इस जगह में अवैध प्लाटिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से शोर मचा हुआ था जिसके बाद अब यहां कार्रवाई हुई है किंतु अब भी इस कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है सवाल भी उठाए जा रहे है जो  कि खानापूर्ति की ओर भी इशारा करते है जो कि प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति से भी   स्पष्ट हो रहा है जिसमे  कहा गया है कि नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गोकुलपुर वार्ड लाइवलीहुड कॉलेज के पीछे क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई जहां बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी जहां अवैध रूप से प्लॉट विकसित करने के उद्देश्य से मुरुम डालकर सड़क निर्माण किया गया था संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित मार्ग को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया गया तथा उपयोग में लाई गई मुरुम एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया है और संबंधित व्यक्तियों को बिना सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग न करने की कड़ी हिदायत दी गई तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई

Post a Comment

Previous Post Next Post