ईद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक – महापौर रामू रोहरा
गोल्डी खान /धमतरी महापौर रामू रोहरा ने मुस्लिम समाज को ईद के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का त्यौहार प्रेम, भाईचारे, त्याग और मानवता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
महापौर ने कहा कि रमजान के पूरे महीने में रोज़ा रखकर इबादत करने के बाद ईद का पर्व खुशियों और आत्मिक संतोष का प्रतीक बनकर आता है। यह दिन हमें जरूरतमंदों की मदद करने, आपसी मतभेद भूलकर गले मिलने और समाज में एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने आगे कहा कि धमतरी शहर हमेशा से ही आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। यही एकता और समरसता शहर की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी का दायित्व है कि इस परंपरा को बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका संदेश दें।
महापौर रामू रोहरा ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा पूरे क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा बना रहे।


Post a Comment